आँखों की समस्याओं का रामबाण इलाज: आयुर्वेदिक उपचार

 आँखों की समस्याओं का रामबाण इलाज: आयुर्वेदिक उपचार 

आँखें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो हमें दुनिया को देखने की शक्ति देती हैं। हालांकि, आँखों में व् आँखों की ऊपरी पलकें कई समस्याओं से प्रभावित हो सकती हैं। इन समस्याओं को हल करने के लिए आयुर्वेदिक उपचार और घरेलु उपायों का उपयोग किया जा सकता है। आइए जानते हैं क आँखों की समस्या को किस प्रकार से दूर कर सकते है हम जानेगे ऐसे उपाय जो आँखों की ऊपरी समस्याओं के लिए लाभकारी हो सकते हैं। अथवा हम यहाँ आयुर्वेदिक औषदीयों की साहयता से एक ऐसा घरेलु लेप तैयार करेंगे जो आँख की हर समस्या के लिए बेहतर होगा जो आंखो के दर्द, आखो का चिपकना के साथ साथ आँखों की रौशनी को भी सुधर करेगा 

 आँखों की समस्याओं का रामबाण इलाज

आंखो के दर्द के लिए आयुर्वेदिक लेप:- 

जो औषधि लेनी है वो निमन्नलिखित है   

औषधि:-

    • कासनी  (यह महीने के बारह महीने उगने वाला पौधा है जिसको चिकोरा भी कहा जाता है इसके नीले फूल होते है)   मात्रा :- लगभग ७ ग्राम 
    • काहू के बीज     (जिसको दो ओर नाम से जाना जाता है  प्रिक्ली लेट्यूस और वाइल्ड लेट्यूस  । पर इसको आम भाषा में खास, काहू साल्ट, काहू सलाद, काहू जीरा,सलीट भी कहा जाता है ।  मात्रा :- लगभग ७ ग्राम 
    • रसौती   (रसौती को दारुहरिद्रा से तैयार किया जाता है |) मात्रा :- लगभग ३/२ ग्राम 
    • अफीम    मात्रा :- लगभग ३/२ ग्राम 
    • इसबगोल  मात्रा:- लगभग 3 ग्राम 

विधि :-

  • आखो के दर्द के लिए लेप बनाने के लिए सबसे पहले खरल ले 
  • खरल में कासनी, काहू के बीज और रसौती इन तीन चीज़ो को डाल ले और कूट ले 
  • कुछ टाइम बाद कूटने के बाद देखे की वो बारीक़ (महीन) हो चुकी है तो उसको निकल ले 
  • अगर वो मिक्सचर महीन नहीं पीसा है तो दोबारा कूट कर अथवा पीस है महीन (बारीक़ ) करे 
  • एक चमच पानी ले कर और अफीम में मिला ले
  • और अफीम को आग पर खौलाकर गाढ़ा लेप बना ले 
  • फिर छोटे चार चमच पानी के साथ इसबगोल मिला ले या भिगो दे |
  • घंटेभर बाद साफ़ कपडे से छान कर या मसलकर उसका लूआब निकाल ले
  • अब इस लुआब में सभी चिच्जो को एक एक करके मिक्स कर ले 
  • मिक्सचर एक सा हो व् अच्छे से मिक्स हो ये जरूर कन्फर्म कर ले 
  • उस बने मिक्सचर को एक साफ़ सुथरे बर्तन में ढक कर रख ले 

उपयोग कैसे करे :-

  • एक 5 ग्राम तक कपडे की बनी गोल पट्टी ले ले 
  • उसके ऊपर गाढ़ी तह लेप की चढ़ा ले 
  • उसको आँखे से दोनों कनपटियों तक साटना है (रखना है)
  • यह लगभग दो से चार घंटे तक नहीं हटानी चाहिए
  • जब  भी दो से चार घंटे बाद हटाएंगे तो दोबारा यह परिक्रिया करनी है  

लाभ व् उपचार :-

  • इसका उपयोग आँख में आने वाली लाली में किया जाता है यह उसमे राहत पहुँचता है 
  • इसका उपयोग आँख में होने वाले दर्द में भी राहत दिलाता है 
  • अगर पलके आपस से चपकति है तो उसमे भी इसका उपयोग किया जा सकता है 
  • आँखों में कीचड़ आने की समस्या के लिए भी इस लेप का उपयोग किया जा सकता है 
  • आखो की रोशनी का अच्छा न मालूम होने भी यह उपचार राहत दिला सकता है 

नोट:-

  • आँखों के लिए उपचार करते समय पूर्ण तरिके से जान कर समझ कर ही इसका उपचार करे 
  • कोई भी उपचार करते समय एक बार डॉक्टर से परमर्श जरूर ले ले 
  • और उपचार के समय शास्त्र कथित व् बड़े बजुर्गो के द्वारा कही बातो (परहेज )का भी पालन करे 


आँखों के लिए आम घरेलु नुस्खे :-

कुछ आपके सुने सुनाये प्रमुख घरेलु नुस्खे जो आमतौर पर लोग अपनी आँखों को आराम पहुंचने लिए करते है जिसमे से कुछ आप जानते हो  

गुलाब जल:-

गुलाब जल का उपयोग आँखों की ऊपरी पलक की सूजन और थकान को दूर करने में बहुत फायदेमंद होता है। इसे आँखों पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे आँखों को ठंडक मिलती है और सूजन कम होती है।

खीरे के टुकड़े:-

खीरे के टुकड़े को आँखों पर रखने से आँखों की ऊपरी पलक की थकान दूर होती है और ठंडक मिलती है। इसे 15-20 मिनट तक रख सकते हैं।

 टी बैग्स:-

उपयोग किए गए टी बैग्स को फ्रिज में ठंडा करके आँखों पर लगाने से सूजन और जलन में राहत मिलती है। कैमोमाइल और ग्रीन टी बैग्स विशेष रूप से लाभकारी होते हैं।

एलोवेरा जेल:-

एलोवेरा जेल को आँखों की ऊपरी पलक पर लगाने से जलन और सूजन में आराम मिलता है। यह त्वचा को ठंडक पहुँचाने और उसे नमी प्रदान करने में मदद करता है।

गर्म पानी की सिकाई:-

गर्म पानी में एक कपड़ा भिगोकर आँखों पर रखने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और आँखों की ऊपरी पलक की सूजन कम होती है। इसे दिन में दो बार कर सकते हैं।

हल्दी और दूध:-

हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। हल्दी पाउडर को दूध में मिलाकर आँखों की ऊपरी पलक पर लगाने से सूजन और लालिमा कम होती है। इसको किसी भी चोट लगने के बाद भी लिया जा सकता है इसको गोल्डन मिल्क के नाम से भी जाना जाता है  

 गाजर का रस:-

गाजर के रस में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है जो आँखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे नियमित रूप से पीने से आँखों की समस्याओं में कमी आती है।

संतुलित आहार:-

आँखों के स्वास्थ्य के लिए विटामिन और मिनरल्स युक्त संतुलित आहार लेना बहुत जरूरी है। हरी सब्जियाँ, फल, नट्स और बीज आँखों के लिए लाभकारी होते हैं।

इन सभी उपायों को आजमाकर आप भी अपनी आँखों की समस्याओं को आसानी से दूर कर सकते हैं। आयुर्वेदिक व् घरेलु उपाय न सिर्फ सुरक्षित होते हैं बल्कि इनके कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं होते। इसको शेयर करें और अपने दोस्तों तक भी इन उपायों से अवगत कराएं।

आपकी आँखें स्वस्थ और सुंदर रहें!








***************************************



  1. घरेलु नुस्खे क्या है 
  2. घरेलु व देशी उपचार के बारे में पढ़े
  3. पेट दर्द के लिए घरेलू उपचार
  4. जोड़ों के दर्द की आयुर्वेदिक दवा
  5. मंडूर का सिद्ध योग-एक रामबाण घरेलु उपचार
  6. गेंहू का तेल: सेहत और सुंदरता के लिए एक वरदान
  7. खांसी पर काढ़ा: एक आयुर्वेदिक और घरेलु उपचार
  8. बुखार के लिए घरेलु नुस्खा : एक अद्वितीय घरेलू उपचार
  9. जीरा चूर्ण: एक रामबाण घरेलु उपचार
  10. दस्त रोकने का घरेलू नुस्खा
  11. दाद की लिए घरेलू उपचार
  12. जले स्थान के लिए पारंपरिक मलहम - एक समय-परीक्षित उपचार
  13. सिर दर्द का आयुर्वेदिक उपचार -एक रामबाण इलाज 
  14. पेट की गैस का घरेलु उपचार - रोचक चूर्ण
  15. अस्थमा के लिए घरेलू उपचार - धतूरा एक रामबाण इलाज
  16. पीलिया को दूर करने का आयुर्वेदिक काढ़ा
  17. अस्थमा को सिगरेट से दूर करने का रामबाण इलाज
  18. अजवाइन की बर्फी: भूख को बढ़ने का घरेलु उपाय

अजवाइन की बर्फी: भूख को बढ़ने का घरेलु उपाय

अजवाइन की बर्फी: भूख को बढ़ने का घरेलु उपाय

भूख लगना एक नेचुरल प्रोसेस है हमारे शरीर को एनर्जी भोजन से ही मिलती है जो हमारे शरीर की ज़रूरत को दर्शाती है लेकिन अगर हम खाना न खाये तो शरीर कमजोर पड़ने लगता है शरीर में पोषक तत्त्व कम होने लगते है और उनकी कमी से शरीर में कुछ रोगो का होना भी साधारण है लेकिन कुछ लोगों को अक्सर भूख नहीं लगती जो उनके स्वस्थ्य को प्रभावित कर सकती है.- इस ब्लॉग में हम जानेंगे की आखिर क्या कारण हो सकते हैं की कुछ लोगों को भूख नहीं लगती और उसके उसके बाद इसका घरेलु नुस्खा की कैसे अजवाइन की बर्फी एक घरेलु उपचार के रूप में हमारी मदद कर सकती है इस पूरी प्रक्रिया के बारे में जानेगे 



भूख न लगने के कारण :-

तनाव और एंग्जायटी:-

अधिकतर लोग जब स्ट्रेस में होते हैं तो उनका भूख लगना कम हो जाता है एंग्जायटी भी भूख पर प्रभाव डाल सकती है 

बीमारी :-

कुछ बीमारियां जैसे की डायबिटीज, थाइरोइड डिसऑर्डर्स (thyroid disorders) या क्रोनिक ईलनेसेस (chronic illnesses ) के कारण भी रोगी को भूख कम लग सकती हैं

केमिकल दवाईयां:-

कुछ केमिकल दवाईयां साइड इफेक्ट्स के रूप में भूख कम कर देती हैं.

आदत :-

कभी कभार हम खुद इसके जमीदार होते है जेसे अनहेल्थी लाइफस्टाइल (unhealthy lifestyle)भी भूख कम लगने का कारण हो सकते हैं

अजवाइन की बर्फी:भूख बढ़ने का घरेलु उपाय:-

औषधि:- 

  • बड़े दाने वाली अजवाइन 55 से 60 ग्राम 
  • कागजी निम्बू का रस 100 स110 ग्राम 

  • चीनी 1000 ग्राम 

अजवाइन की बर्फी बनाने की विधि:-

  •   अजवाइन को अच्छे से साफ़ कर लो 
  • साफ़ करने के बाद किसी शीशे या पत्थर के बर्तन में डाल ले
  • अब लिया गया निम्बू का रस डाल दे और उसको अच्छे से मिलाये 
  • कुछ टाइम के बाद देख ले की रस अच्छे से मिल चूका है 
  • अजवाइन के दानो को ओर सूखने के लिए धुप में डाल दे
  • सूखने के बाद उसको कपडे या बारीक छन्नी के साथ छान ले
  • फिर चीनी में पानी डाल कर चाशनी बना ले
  • एक तार की चासनी तैयार कर ले
  • चाशनी में अजवाइन डाले और मिला ले 
  • कुछ टाइम तक उसको मिलते रहे 
  • जब आपको लगे की यह गाढ़ी हो गयी है तो घुमाना बंद कर दे
  • उसको अब किसी थाली जैसे बर्तन में डाल कर बर्फी जमा दे 
  • सुख जाने के बाद काट कर निकाल ले 
  • और किसी साफ़ बर्तन में रख ले 



 उपयोग :-

  • इसका कुछ दिनों तक नियम पूर्वक सेवन करे 
  • आप देखगे की आपको भूख अधिक लग रही है
  • और खाया पिया भी अच्छे से पच रहा है और जल्दी पच रहा है  
  • पेट के रोग शांत हो रहे है 
  • पुरे शरीर में फेल रही वायु भी की हालत सुधर रही है

मात्रा :-

  • इसको लगभग ५ ग्राम से १० ग्राम तक लेना सही रहता है 
  • इसका सेवन गर्म पानी को ठंडा करने के बाद उसके साथ सुबह और शाम या फिर शाम को न लेकर रात को भी ले सकते है   



अजवाइन की बर्फी के फायदे:-

  • अजवाइन पाचन शक्ति को सुधरने में मदद करती है और भूख को बढाती है
  • अजवाइन की बर्फी स्वादिष्ट के साथ आयुर्वेदिक उपचार भी है जो आपको दिन भर एनर्जेटिक रखती है
भूख नहीं लगना एक सीरियस इशू बन सकता है अगर इस पर ध्यान नहीं दिया जाये अजवाइन की बर्फी एक टेस्टी और इफेक्टिव घरेलु उपाय है जो पाचन शक्ति को सुधरने और भूख बढ़ने में मदद करती है

ध्यान रखने वाली बात 

पौष्टिक भोजन :-

अपने रोजाना के भोजन को हेल्थी रखे, भोजन में सलाद का उपयोग करे,अधिक तला हुआ और बासी भोजन खाने से परहेज करे  

योग और मेडिटेशन :-

योग और मैडिटेशन को अपनी रेगुलर एक्सरसाइज में शामिल करें. प्रणयाम सुबह शाम करने से भी लाभ होगा 

डॉक्टर से सलाह:-

अगर भूख नहीं लगने की समस्या लम्बी चल रही हो तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

समय :-

अपने खाने के समय को भी ध्यान में रख कर भोजन करना चाहिए देर रात को भोजन न करे भोजन करने का सही समय सूर्य उदय और सूर्य अस्त है सुबह भर पेट भोजन व् रात को हल्का भोजन करना चाहिए 

भूख नहीं लगना एक सीरियस इशू बन सकता है अगर इसपर ध्यान नहीं दिया जाये ज़रूरत है की हम अपने लाइफस्टाइल और हेल्थ पर ध्यान दें और समस्या के असली कारण को समझ कर उसका उपाय करें.



***********************************




  1. घरेलु नुस्खे क्या है 
  2. घरेलु व देशी उपचार के बारे में पढ़े
  3. पेट दर्द के लिए घरेलू उपचार
  4. जोड़ों के दर्द की आयुर्वेदिक दवा
  5. मंडूर का सिद्ध योग-एक रामबाण घरेलु उपचार
  6. गेंहू का तेल: सेहत और सुंदरता के लिए एक वरदान
  7. खांसी पर काढ़ा: एक आयुर्वेदिक और घरेलु उपचार
  8. बुखार के लिए घरेलु नुस्खा : एक अद्वितीय घरेलू उपचार
  9. जीरा चूर्ण: एक रामबाण घरेलु उपचार
  10. दस्त रोकने का घरेलू नुस्खा
  11. दाद की लिए घरेलू उपचार
  12. जले स्थान के लिए पारंपरिक मलहम - एक समय-परीक्षित उपचार
  13. सिर दर्द का आयुर्वेदिक उपचार -एक रामबाण इलाज 
  14. पेट की गैस का घरेलु उपचार - रोचक चूर्ण
  15. अस्थमा के लिए घरेलू उपचार - धतूरा एक रामबाण इलाज
  16. पीलिया को दूर करने का आयुर्वेदिक काढ़ा
  17. अस्थमा को सिगरेट से दूर करने का रामबाण इलाज
  18. अजवाइन की बर्फी: भूख को बढ़ने का घरेलु उपाय

अस्थमा को सिगरेट से दूर करने का रामबाण इलाज

अस्थमा को सिगरेट से दूर करने का रामबाण इलाज 

अस्थमा:-

आप जानते है की अस्थमा (दमा) एक बहुत ही खतरनाक बिमारी है जिसको समय रहते ठीक ना किया जाये तो जान लेवा बन जाती है यह रोग भिन्न भिन्न कारण से हो सकता है जिसके कारण हमारे शरीर के फेफड़े फूलना बंद हो जाते है या ये कहे की सांस लेना बंद कर देते है या बहुत कम लेते है जिसका एक कारण फेफड़े में सूजन भी होता है फेफड़े में सूजन का कारण धूम्रपान भी हो सकता है 

अस्थमा को सिगरेट से दूर करने का रामबाण इलाज


अस्थमा (दमा) से घर्षित लोगो को धूल मिट्टी और धुएं से एलर्जी होने लगती है व् सांस लेने में तकलीफ होने लग जाती है तेज भागने पर, पहड़ो पर चढ़ने पर ,साइकल चलाने पर, अधिक देर तक रोड पर चलने पर भी उनका सांस फूलने लगता है  जो लोग सिगरेट पीते है उनको यह समस्या अधिक होती है 


इस ब्लॉग पोस्ट में अस्थमा का उपचार "सिगरेट बना कर" "उसको उपयोग में ला कर" ही ठीक करेंगे जो लोग सिगरेट पीते है उनके लिए यह आयुर्वेदिक उपचार सबसे बढ़िया है वैसे तो हमने अस्थमा (दमा) के लिए धतूरे की काली भस्म के बारे में बताया है जिसका लिंक दिया गया है -आप ( ''अस्थमा के लिए घरेलू उपचार - धतूरा एक रामबाण इलाज'')  पर क्लिक करके जानकारी हासिल कर सकते है पर हम यहाँ धतूरे का प्रयोग करके अस्थमा के आयुर्वेदिक उपचार के लिए  सिगरेट बनाएगे 

औसधि:-

  •  काले धतूरे का पंचांग(जड़, फल ,फूल ,पत्ता ,और डाल)
  • भांग और 
  • कलमीशोरा

 पांच पांच तोले लेना है 

विधि :-

  • धतूरे का पंचांग (जड़, फल ,फूल ,पत्ता ,और डाल) को तोडना है 
  • इन सब के छोटे छोटे टुकड़े कर लो 
  • अब भांग को इनके साथ मिला कर कूट लो
  • कोई भी तार वाली छलनी से छान कर चूर्ण को अलग कर लो 
  • अब एक तामचीन ,कठाया पत्थर के बर्तन में चूर्ण डाल ले 
  • अलग से कलमीशोरा ले उसमे थोड़ा सा जल मिला ले 
  • बर्तन में रखा चूर्ण में पानी में मिला कलमीशोरा मिला ले
  • अगर अच्छे से ना मिले तो पानी के छींटे मार मारकर दोबारा मिलाये
  • अच्छे से मिलने के बाद चूर्ण कुछ मुलायम सा लगेगा 
  • एक छोटा सिगरेट बनाने वाले कागज़ लो
  • कागज में थोड़ा चूर्ण रख कर लेई या अरारोट से उसे साट दे 

आयुर्वेदिक सिगरेट के लाभ :-

 

  • इसको लेने से या पीने से अस्थमा या दमे का दौरा रुक जाएगा 
  • रोगी को नींद भी अच्छी आएगी 

उपयोग:-

जिस दिन दमे का या अस्थमा का दौरा हो या दमे/अस्थमा के जोर पकड़ रहा हो  उस वक्त एक सिगरेट पीकर ऊपर से एक या दो गिलास गाये का गुनगुना दूध पीना चाहिए इस औषदि या घरेलु उपचार में धतूरा और भांग है  इसकी खुश्की को दूध ही दूर कर सकता है 

नोट :-

दूध के साथ लेने से औषधि की गर्मी के कारण रोगी को जो बेचैनी सी होने लगती है वो नहीं होती इसलिए दूध के साथ ही लेने को कहा जाता है 

इसका उपयोग सोच समझ कर ही करना चाहिए 

यह और्वेदिक उपचार करने से पहले और लेने से पहले डॉक्टर या वैध का परामर्श जरूर ले   




 *********************************


  1. घरेलु नुस्खे क्या है 
  2. घरेलु व देशी उपचार के बारे में पढ़े
  3. पेट दर्द के लिए घरेलू उपचार
  4. जोड़ों के दर्द की आयुर्वेदिक दवा
  5. मंडूर का सिद्ध योग-एक रामबाण घरेलु उपचार
  6. गेंहू का तेल: सेहत और सुंदरता के लिए एक वरदान
  7. खांसी पर काढ़ा: एक आयुर्वेदिक और घरेलु उपचार
  8. बुखार के लिए घरेलु नुस्खा : एक अद्वितीय घरेलू उपचार
  9. जीरा चूर्ण: एक रामबाण घरेलु उपचार
  10. दस्त रोकने का घरेलू नुस्खा
  11. दाद की लिए घरेलू उपचार
  12. जले स्थान के लिए पारंपरिक मलहम - एक समय-परीक्षित उपचार
  13. सिर दर्द का आयुर्वेदिक उपचार -एक रामबाण इलाज 
  14. पेट की गैस का घरेलु उपचार - रोचक चूर्ण
  15. अस्थमा के लिए घरेलू उपचार - धतूरा एक रामबाण इलाज
  16. पीलिया को दूर करने का आयुर्वेदिक काढ़ा
  17. अस्थमा को सिगरेट से दूर करने का रामबाण इलाज
  18. अजवाइन की बर्फी: भूख को बढ़ने का घरेलु उपाय

पीलिया को दूर करने का आयुर्वेदिक काढ़ा

 पीलिया को दूर करने का आयुर्वेदिक काढ़ा

 पीलिया को दूर करने का आयुर्वेदिक काढ़ा
पीलिया:-

पीलिया, जिसे अंग्रेजी में "Jaundice" भी कहा जाता है, पीलिया में त्वचा और आंखों का सफेद भाग पीला हो जाता है। यह स्थिति तब उत्पन्न होती है जब शरीर में बिलीरुबिन नामक पदार्थ की मात्रा बढ़ जाती है। बिलीरुबिन एक पीले रंग का पिग्मेंट है जो लाल रक्त कोशिकाओं के टूटने पर बनता है।

पीलिया के कारण:

  • लिवर की समस्याएं: हेपेटाइटिस, सिरोसिस, लिवर कैंसर आदि।
  • रक्त विकार: रक्त कोशिकाओं का अत्यधिक टूटना (हेमोलिसिस)।
  • बाइल डक्ट अवरोध: गॉलस्टोन, ट्यूमर, या पैंक्रिएटिक कैंसर की वजह से बाइल डक्ट में रुकावट।

पीलिया के लक्षण:

  • त्वचा और आंखों का पीला होना:- यह पीलिया का सबसे स्पष्ट लक्षण है।
  • गहरे रंग का पेशाब:- बिलीरुबिन की अधिक मात्रा के कारण।
  • फीके रंग का मल:- बाइल की कमी के कारण।
  • त्वचा में खुजली:- शरीर में बाइल साल्ट्स की वृद्धि के कारण।
  • थकान और कमजोरी:- लिवर की खराबी के कारण।
  • भूख कम लगना:- लिवर की समस्याओं के कारण।
  • बुखार:- यदि पीलिया संक्रमण के कारण हो।
  • पेट में दर्द:- विशेषकर ऊपरी दाएँ हिस्से में, जो लिवर के क्षेत्र में होता है।

पीलिया को दूर करने का आयुर्वेदिक काढ़ा:-

औसधि:-

  • सफेद पुनर्नवा की जड़,(जिसको आम भाषा में गध-बड़ कहा जाता है )
  • सोंठ
  • नीम की हरी छाल
  • ताज़ी गडूची
  • हल्दी
  • कुटकी
  • देवदारु
  • हरड़

ये आठों चीज़ो को तीन तीन माशे  ले 

विधि -

  • सभी को एक एक करके कूट ले या छोटे छोटे टुकड़े कर ले 
  • फिर एक मिट्टी या कलईदार बर्तन में ५००ग्राम पानी ले 
  • उन सब औसधि को लिए गए पानी वाले बर्तन में भिगो ले जिससे वो नरम और गल जाएगी 
  • सुबह लिए गए मिट्टी का या कलाई दार बर्तन में जिसमे औसधि को भीगोया है उसका काढ़ा पका ले 
  • जब पकने के बाद लगभग 125 ग्राम रह जाये तो उसको आग से उतार ले 
  • अब कपडे से छान कर उसको ठंडा होने के लिए रखे 
  • फिर उसमे लगभग ६ माशे ( ६ ग्राम ) मधु / सहद मिला ले 
  • इसकी लेने की यह एक मात्रा है 

गुण:-

  • यह काढ़ा पीलिये के इलाज में बहुत उपयोगी है 
  • सूजन में भी इस काढ़े को लिया जा सकता है जो आपकी सूजन को कम कर सकता है 
  • जिगर और तिल्ली को बढ़ने के कारण जो विकार उत्पन होगा जैसे की जलन, सूजन, बुखार तथा पसलियों के दर्द में आरामदायक है 
  • कब्ज तो तोड़ने में भी इस काढ़े का उपयोग किया जा सकता है 
  • यह घरेलु नुस्खा उदर की वृद्धि में हेल्पफुल है
  • इसको शरीर में अग्नि की मंदता दूर होती है पाचन सकती को बढ़ाता है 
  • कुछ सप्ताह इसको लेने से शरीर की निर्बलता दूर होती है और शरीर के बल में वृद्धि होती है 

मात्रा /समय:-

मात्रा:-इसको पांच तोले से दस तोले (५० ग्राम से १०० ग्राम )तक ही लेना सही होता है 

समय:-सुबह इस काढ़े को ताजा बना कर पीना चाहिए 

नोट:- 

  • ध्यान देने वाली बात की प्रसूता महिला(जिस महिला का बच्चा तीन महीने से छोटा है ) के शरीर में सूजन है तो इसका सेवन करने से लाभ उठाया जा सकता है 
  • अगर किसी को पतली टट्टी (लूज़ मोशन) हो रही हो तो उस समय इस काढ़े का उपयोग रोक दे 
  • इस काढ़े को लेने से पहले व तैयार करने से पहले किस डॉक्टर या वैद्य से परमर्श जरूर कर ले 
  • अगर आप पीलिये का आयुर्वेदिक उपचार काढ़े का उपयोग करके लाभ ले चुके है तो ओर से भी इस घरेलु नुस्खे को साझा करे 



 ***********************************


  1. घरेलु नुस्खे क्या है 
  2. घरेलु व देशी उपचार के बारे में पढ़े
  3. पेट दर्द के लिए घरेलू उपचार
  4. जोड़ों के दर्द की आयुर्वेदिक दवा
  5. मंडूर का सिद्ध योग-एक रामबाण घरेलु उपचार
  6. गेंहू का तेल: सेहत और सुंदरता के लिए एक वरदान
  7. खांसी पर काढ़ा: एक आयुर्वेदिक और घरेलु उपचार
  8. बुखार के लिए घरेलु नुस्खा : एक अद्वितीय घरेलू उपचार
  9. जीरा चूर्ण: एक रामबाण घरेलु उपचार
  10. दस्त रोकने का घरेलू नुस्खा
  11. दाद की लिए घरेलू उपचार
  12. जले स्थान के लिए पारंपरिक मलहम - एक समय-परीक्षित उपचार
  13. सिर दर्द का आयुर्वेदिक उपचार -एक रामबाण इलाज 
  14. पेट की गैस का घरेलु उपचार - रोचक चूर्ण
  15. अस्थमा के लिए घरेलू उपचार - धतूरा एक रामबाण इलाज
  16. पीलिया को दूर करने का आयुर्वेदिक काढ़ा
  17. अस्थमा को सिगरेट से दूर करने का रामबाण इलाज
  18. अस्थमा को सिगरेट से दूर करने का रामबाण इलाज
  19. अजवाइन की बर्फी: भूख को बढ़ने का घरेलु उपाय

 

पेट की गैस का घरेलु उपचार -रोचक चूरन

पेट की गैस का घरेलु उपचार - रोचक चूर्ण 


रोचक चूरन:- 
पेट की गैस का घरेलु उपचार -रोचक चूरन 

 स्वादिष्ट चूर्ण जिसको रोचक चूरन भी कहा जाता है और बच्चे जवान और बुड्ढे भी इसको बहुत पसंद करते है यह करियाने की दुकान पर आसानी से अलग अलग नाम से मिल जाता है जो चटपटा होता है खाने में भी स्वादिष्ट है यह हमारी हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छा होता है जो पाचन क्रिया के साथ भूख को बढ़ाता है यह पेट की गैस का घरेलु उपचार रोचक चूरन है, यह पेट को ठीक करने का एक आयुर्वेदिक उपचार भी है  इस ब्लॉग पोस्ट के माद्यम से हम आज इस चूर्ण के ऊपर चर्चा करेंगे जिसमे समझगे की इसको कैसे तैयार करना है इसकी विधि यह घरेलु उपचार में कैसे उपयोगी है व् किसी मात्रा में लेना सही होगा 

  

रोचक चूर्ण औषदि :-

  • सौंफ -दो तोले
  • छोटी पीपली - दो  तोले ,
  • काली मिर्च -तीन तोले 
  • टाटरी(इमली का सत्व )- तीन तोले 
  • सफ़ेद जीरा -चार तोले 
  • सेंधा नामक -तेरहा तोले 
  • चीनी -तेरहा तोले 


कैसे तैयार करे :-

  • नमक, चीनी, टाटरी इन तीन चीज़ो की अलग अलग करके पीसे ले और कपडे से छान कर रख ले
  • फिर सौंफ, काली मिर्च, पीपली और जीरे को एक साथ कूट ले और उसको भी कपडे से छान ले 
  • उसके बाद उन सभी को एक साथ अच्छे से मिला ले 
  • और एक साफ़ सुथरी काच की शीशी में रख ले 

गुण:- 

  • स्वादिष्ट चूर्ण  - यह चूर्ण विशेष कर रूचि-उत्पादक है स्वादिष्ट होने के कारण बार-बार खाने को मन करता है 
  • पाचक - यह चूर्ण पाचन तंत्र को मजबूत करता है और पाचन में हेल्प करता है 
  • भूख - यह चूर्ण मन को प्रसन्नकर व् मुख की विरसता को ठीक करके भूख को बढ़ाता है 
  • पेट गैस - अगर भोजन के बाद इसकी एक निश्चित मात्रा ली जाये तो यह पेट में गैस को इकठा होने की शिकायत को दूर करता है     


मात्रा व् समय:- 

  • मात्रा - इस चूर्ण को एक से तीन माशे (1 से 3 ग्राम )तक लेना सही रहता है  
  • समय - भोजन के बाद दोनों वक्त सुबह शाम लेना सही रहेगा या कष्ट के समय इसका उपयोग करना चाहिए  



**************************************



  1. घरेलु नुस्खे क्या है 
  2. घरेलु व देशी उपचार के बारे में पढ़े
  3. पेट दर्द के लिए घरेलू उपचार
  4. जोड़ों के दर्द की आयुर्वेदिक दवा
  5. मंडूर का सिद्ध योग-एक रामबाण घरेलु उपचार
  6. गेंहू का तेल: सेहत और सुंदरता के लिए एक वरदान
  7. खांसी पर काढ़ा: एक आयुर्वेदिक और घरेलु उपचार
  8. बुखार के लिए घरेलु नुस्खा : एक अद्वितीय घरेलू उपचार
  9. जीरा चूर्ण: एक रामबाण घरेलु उपचार
  10. दस्त रोकने का घरेलू नुस्खा
  11. दाद की लिए घरेलू उपचार
  12. जले स्थान के लिए पारंपरिक मलहम - एक समय-परीक्षित उपचार
  13. सिर दर्द का आयुर्वेदिक उपचार -एक रामबाण इलाज
  14. अस्थमा के लिए घरेलू उपचार - धतूरा एक रामबाण इलाज
  15. पेट की गैस का घरेलु उपचार - रोचक चूर्ण
  16.  पीलिया को दूर करने का आयुर्वेदिक काढ़ा
  17. अस्थमा को सिगरेट से दूर करने का रामबाण इलाज

अस्थमा के लिए घरेलू उपचार - धतूरा एक रामबाण इलाज

अस्थमा के लिए घरेलू उपचार-धतूरा  एक रामबाण इलाज

अस्थमा के लिए घरेलू उपचार - धतूरा एक रामबाण इलाज


अस्थमा एक ऐसी समस्या है जिसमें श्वास लेने में परेशानी होती है और यह जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है। अधिकांश लोग अस्थमा के इलाज के लिए दवाओं का सहारा लेते हैं, लेकिन आयुर्वेदिक और प्राकृतिक उपचार भी इस समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इस ब्लॉग पोस्ट में, हम देखेंगे कि कैसे तूरा अस्थमा के उपचार में एक प्रमुख रामबाण इलाज साबित हो सकता है, जो अस्थमा का एक प्रमुख आयुर्वेदिक इलाज माना जाता है।

अस्थमा का परमानेंट इलाज - धतूरा का उपयोग


अस्थमा एक गंभीर श्वास-रोग है जो फेफड़ों की सूजन से होता है और सांस लेने में परेशानी पैदा करता है। यह समस्या अधिकतर एलोपैथिक दवाओं द्वारा नियंत्रित की जाती है, लेकिन आयुर्वेदिक और प्राकृतिक उपचार भी इसमें मदद कर सकते हैं। 



तूरा एक पौधा है जिसके पत्ते और फूलों में उपयोगी औषधि होती है। इसकी पत्तियां और बीज विभिन्न रोगों के उपचार में इस्तेमाल की जाती हैं, और अस्थमा के मरीजों के लिए यह एक अत्यधिक प्रभावी उपचार साबित हुआ है। तूरा में मौजूद एंटी-इन्फ्लेमेटरी और ब्रोंकोडिलेटर प्रॉपर्टीज़ अस्थमा के लिए उपयुक्त होती हैं, जो फेफड़ों की सूजन को कम करने में मदद कर सकती हैं और सांस लेने में सुधार कर सकती हैं। एलर्जी से ग्रस्त अस्थमा के मरीजों के लिए भी तूरा एक उत्तम विकल्प हो सकता है। 



अस्थमा दूर करने का मंत्र विधि :-


धतूरे के पके ताजे फलों को मिटटी की हांडी में डालकर उसे ढकन के साथ बंद कर दें। इसके बाद हांडी को कपड़मिट्टी (वैद्यक में धातु या औषधि फूँकने के संपुट पर गीली मिट्टी के लेप के साथ कपड़ा लपेटने की क्रिया) करे और गजपुट (एक खढा जिसमें गीले गोबर से ढक कर आग जलाई इसको है) में फूंक झोंक दें। इससे एक ही बारी में धतूरे की काली भस्म बन जाएगी इसको है हिमदस्ते या खरल में कूट ले और कपड़े में छानकर रख लें। 



इसको कैसे ले:-


 इसे  1से 2 रति तक भस्म मिलाकर मधु या शहद के साथ लें। यह घरेलू नुस्खा अस्थमा के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता इसको यह निरंतर उपयोग से फेफड़ों की समस्याओं में सुधार लाता है और अस्थमा की अस्थायी समस्याओं को भी दूर करने में मदद कर सकता हैं 



इस प्राकृतिक उपचार को अस्थमा की समस्या से निपटने का एक समृद्ध और प्रभावी तरीका माना गया है। यह उपाय सिर्फ समस्या के संकेतों को दूर करने में मदद करता है बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य को भी सुधारता है। अस्थमा के लिए आयुर्वेदिक उपचार की इस अद्वितीय विधि को आजमाएं और इसके लाभों को अनुभव करें।



ध्यान दें:-


 तूरा का इस्तेमाल करने से पहले एक चिकित्सक से परामर्श लें और उसके दिशा-निर्देशों का पालन करें। यह घरेलू नुस्खा केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए है यदि आपको अस्थमा की समस्या है, तो तूरे के इस उपयोग से आपको लाभ हो सकता है। लेकिन इसे उचित गाइडेलाइंस के अनुसार करना अत्यधिक महत्वपूर्ण है। इसे आजमाएं और अस्थमा के लक्षणों में सुधार देखें। 


**अस्थमा के लिए घरेलू उपचार - तूरा एक रामबाण इलाज**


धतूरे का अंधेरा पक्ष:-

जबकि धतूरा में निर्विवाद आकर्षण है, इसके अंधेरे पक्ष को स्वीकार करना आवश्यक है। इस पौधे में स्कोपोलामिन और एट्रोपिन जैसे ट्रोपेन एल्कलॉइड होते हैं, जो बड़ी मात्रा में सेवन करने पर मतिभ्रम, प्रलाप और यहां तक कि घातक विषाक्तता भी पैदा कर सकते हैं। अनगिनत चेतावनी देने वाली कहानियाँ इस शक्तिशाली वनस्पति के लापरवाह प्रयोग या दुरुपयोग से जुड़े खतरों की कड़ी याद दिलाती हैं।


नैतिक और कानूनी परिदृश्य को नेविगेट करना:-

इसके मनोवैज्ञानिक गुणों और नुकसान की संभावना के मद्देनजर, धतूरे की खेती, बिक्री और उपयोग दुनिया के कई हिस्सों में सख्त नियमों के अधीन हैं। ऐसे शक्तिशाली पदार्थों के जिम्मेदार उपयोग पर चर्चा करते समय नैतिक विचार भी सामने आते हैं, जो सूचित निर्णय लेने और नुकसान कम करने की रणनीतियों के महत्व पर प्रकाश डालते हैं।


निष्कर्ष:-

धतूरा हर्बल दवा के क्षेत्र में एक आकर्षक पहेली बना हुआ है, जो इसके रहस्यों का पता लगाने की हिम्मत करने वालों को एक साथ आकर्षित और सावधान करता है। जबकि इसके मनोवैज्ञानिक गुणों और ऐतिहासिक महत्व को नकारा नहीं जा सकता है, इस पौधे को श्रद्धा, सम्मान और इसके संभावित जोखिमों और लाभों की गहरी समझ के साथ देखना महत्वपूर्ण है। 


*******************************


  1. घरेलु नुस्खे क्या है 
  2. घरेलु व देशी उपचार के बारे में पढ़े
  3. पेट दर्द के लिए घरेलू उपचार
  4. जोड़ों के दर्द की आयुर्वेदिक दवा
  5. मंडूर का सिद्ध योग-एक रामबाण घरेलु उपचार
  6. गेंहू का तेल: सेहत और सुंदरता के लिए एक वरदान
  7. खांसी पर काढ़ा: एक आयुर्वेदिक और घरेलु उपचार
  8. बुखार के लिए घरेलु नुस्खा : एक अद्वितीय घरेलू उपचार
  9. जीरा चूर्ण: एक रामबाण घरेलु उपचार
  10. दस्त रोकने का घरेलू नुस्खा
  11. दाद की लिए घरेलू उपचार
  12. जले स्थान के लिए पारंपरिक मलहम - एक समय-परीक्षित उपचार
  13. सिर दर्द का आयुर्वेदिक उपचार -एक रामबाण इलाज 
  14. पेट की गैस का घरेलु उपचार - रोचक चूर्ण
  15. अस्थमा के लिए घरेलू उपचार - धतूरा एक रामबाण इलाज
  16. पीलिया को दूर करने का आयुर्वेदिक काढ़ा
  17. अस्थमा को सिगरेट से दूर करने का रामबाण इलाज

सिर दर्द का आयुर्वेदिक उपचार -एक रामबाण इलाज

सिर दर्द का आयुर्वेदिक उपचार -एक रामबाण इलाज 
सिर दर्द का आयुर्वेदिक उपचार रामबाण इलाज 

सिर दर्द एक आम समस्या है जो लगभग लोगो को हो ही जाती है चाहे तो वो काम की अधिकता के कारण, तनाव के कारण. अच्छी नींद न आने के कारण, खासी में, बुखार में, थकान में सिर दर्द हो जाता है कभी कभी दर्द इतना बड़ जाता है की सहन नहीं होता और कुछ लोगो में लगातार सिर दर्द होने से माइग्रेन की समस्या जन्म ले लेती है फिर न हमारे काम में हमारा इतना ध्यान जाता है और न ही मन को संतुष्टि मिलती है वैसे तो सिर दर्द के बहुत से घरेलू उपचार व् आयुर्वेदिक उपचार है जो आपको इंटरनेट के माद्यम से मिल जायेगे पर हम इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से अलग अलग प्रकार के प्रचीन आयुर्वेदिक इलाज के बारे में बात करेंगे जो एक प्रभावी, उपयोगी एक रामबाण इलाज है जिसका उपयोग बहुत पहले से होता आ रहा है और अब भी यह बहुत उपयोगी है

 तेजपात का डण्ठल से सिर दर्द का इलाज:-


औषधि :- 

  • तेजपात का डण्ठल ५ ग्राम ले 

क्या करना है :- 

  • तेजपात डण्ठलों को ले उसको पानी के साथ किसी सील या पत्थर पर बिलकुल महीन (बारीक) पीस कर रख ले  यह एक मात्रा है

उपचार  :-

  •  इसे सिर दर्द मीट जाता है 

उपयोग  :- 

  • सिर में जिस जगह दर्द हो रहा है वहाँ इसका मोटा लेप करना होता है लगभग आधे घंटे के बाद जब लेप सुख जाये तब उसको हटा ले 

नोट :-

दिहातों में यह उपचार सिर दर्द के समय व्यवाहर में लाया जाती है यह अब भी उतना ही सफल उपचार है  


 मुचकुन्द के फूल से सिर दर्द का इलाज:-

 औषधि:- 

  • मुचकुन्द के फूल १ तोला लगभग ११ ग्राम (अगर आप मुचकुन्द का पेड़ के बारे में नहीं जानते तो  इस ब्लॉग पोस्ट में नीचे व्यख्या दी गयी है  वहाँ से पढ़ कर आपको मुचकुन्द के पेड़ को पहचानने में आसानी होगी)

विधि :-

  •  मुचकुन्द के फूल को पानी के साथ बारीक़ पीस ले 

उपचार :- 

  • यह सिर दर्द का उपचार करता है 

उपयोग  :- 

  • सिर में जहा दर्द हो उस दर्द वाली जगह पर इसका मोटा लेप करना है
  •  लगभग आधे घंटे बाद सिर पर किया लेप जब थोड़ा गीला हो उसको दर्द वाले स्थान से हटा ले 
  • फिर से यही परिक्रिया सुरु करे यह एक दिन में दो से तीन बार करनी है 
  • फिर आपको अच्छा और सिर में ठंडक महसूस होगी 

नोट :-

 यह आयुर्वेदिक उपचार आयुर्वेदीय शार्गंधर, भावप्रकाश आदि मान्य ग्रंथो में से लिया गया है 

मुचकुन्द का पेड़

मुचकुन्द का पेड़ साखू की तरह बहुत बड़ा होता है इसके पत्ते भी साखू की तरह ही होते है बसंत से गर्मी की ऋतू तक इस पेड़ में फूल आते है और पेड़ो के नीचे परिपक़्व फूल गिरे मिलते है वर्षा ऋतू में इसके फूल ख़त्म हो जाते है इसके फूलो दो से तीन इंच लम्बे ,पीले खुरदरे ,रोमयुक्त और चम्पा के फूलो के जेसे तीन और से फाँकदार होते है फूलो से मीठी और मनमोहन गंध निकलती है यह महक फूलो के सूखने से भी ज्यों की त्यों बनी रहती है निघन्टुओं में इसे चरपरा ,कड़वा ,गर्म ,स्वर को उत्तम बनाने वाला कफनाशक, खासी, त्वचा के विकार, शोथ, सिर का दर्द, त्रिदोष, रक्तपित, पित और रक्तदोषनाशक लिखा है पर सिर पीड़ा में यह बहुत उपयोगी माना गया है 



**********************************


  1. घरेलु नुस्खे क्या है 
  2. घरेलु व देशी उपचार के बारे में पढ़े
  3. पेट दर्द के लिए घरेलू उपचार
  4. जोड़ों के दर्द की आयुर्वेदिक दवा
  5. मंडूर का सिद्ध योग-एक रामबाण घरेलु उपचार
  6. गेंहू का तेल: सेहत और सुंदरता के लिए एक वरदान
  7. खांसी पर काढ़ा: एक आयुर्वेदिक और घरेलु उपचार
  8. बुखार के लिए घरेलु नुस्खा : एक अद्वितीय घरेलू उपचार
  9. जीरा चूर्ण: एक रामबाण घरेलु उपचार
  10. दस्त रोकने का घरेलू नुस्खा
  11. दाद की लिए घरेलू उपचार
  12. जले स्थान के लिए पारंपरिक मलहम - एक समय-परीक्षित उपचार
  13. अस्थमा के लिए घरेलू उपचार - धतूरा एक रामबाण इलाज
  14. पीलिया को दूर करने का आयुर्वेदिक काढ़ा
  15. अस्थमा को सिगरेट से दूर करने का रामबाण इलाज

आँखों की समस्याओं का रामबाण इलाज: आयुर्वेदिक उपचार

 आँखों की समस्याओं का रामबाण इलाज: आयुर्वेदिक उपचार  आँखें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो हमें दुनिया को देखने की शक्ति देती हैं...