अजवाइन की बर्फी: भूख को बढ़ने का घरेलु उपाय

अजवाइन की बर्फी: भूख को बढ़ने का घरेलु उपाय

भूख लगना एक नेचुरल प्रोसेस है हमारे शरीर को एनर्जी भोजन से ही मिलती है जो हमारे शरीर की ज़रूरत को दर्शाती है लेकिन अगर हम खाना न खाये तो शरीर कमजोर पड़ने लगता है शरीर में पोषक तत्त्व कम होने लगते है और उनकी कमी से शरीर में कुछ रोगो का होना भी साधारण है लेकिन कुछ लोगों को अक्सर भूख नहीं लगती जो उनके स्वस्थ्य को प्रभावित कर सकती है.- इस ब्लॉग में हम जानेंगे की आखिर क्या कारण हो सकते हैं की कुछ लोगों को भूख नहीं लगती और उसके उसके बाद इसका घरेलु नुस्खा की कैसे अजवाइन की बर्फी एक घरेलु उपचार के रूप में हमारी मदद कर सकती है इस पूरी प्रक्रिया के बारे में जानेगे 



भूख न लगने के कारण :-

तनाव और एंग्जायटी:-

अधिकतर लोग जब स्ट्रेस में होते हैं तो उनका भूख लगना कम हो जाता है एंग्जायटी भी भूख पर प्रभाव डाल सकती है 

बीमारी :-

कुछ बीमारियां जैसे की डायबिटीज, थाइरोइड डिसऑर्डर्स (thyroid disorders) या क्रोनिक ईलनेसेस (chronic illnesses ) के कारण भी रोगी को भूख कम लग सकती हैं

केमिकल दवाईयां:-

कुछ केमिकल दवाईयां साइड इफेक्ट्स के रूप में भूख कम कर देती हैं.

आदत :-

कभी कभार हम खुद इसके जमीदार होते है जेसे अनहेल्थी लाइफस्टाइल (unhealthy lifestyle)भी भूख कम लगने का कारण हो सकते हैं

अजवाइन की बर्फी:भूख बढ़ने का घरेलु उपाय:-

औषधि:- 

  • बड़े दाने वाली अजवाइन 55 से 60 ग्राम 
  • कागजी निम्बू का रस 100 स110 ग्राम 

  • चीनी 1000 ग्राम 

अजवाइन की बर्फी बनाने की विधि:-

  •   अजवाइन को अच्छे से साफ़ कर लो 
  • साफ़ करने के बाद किसी शीशे या पत्थर के बर्तन में डाल ले
  • अब लिया गया निम्बू का रस डाल दे और उसको अच्छे से मिलाये 
  • कुछ टाइम के बाद देख ले की रस अच्छे से मिल चूका है 
  • अजवाइन के दानो को ओर सूखने के लिए धुप में डाल दे
  • सूखने के बाद उसको कपडे या बारीक छन्नी के साथ छान ले
  • फिर चीनी में पानी डाल कर चाशनी बना ले
  • एक तार की चासनी तैयार कर ले
  • चाशनी में अजवाइन डाले और मिला ले 
  • कुछ टाइम तक उसको मिलते रहे 
  • जब आपको लगे की यह गाढ़ी हो गयी है तो घुमाना बंद कर दे
  • उसको अब किसी थाली जैसे बर्तन में डाल कर बर्फी जमा दे 
  • सुख जाने के बाद काट कर निकाल ले 
  • और किसी साफ़ बर्तन में रख ले 



 उपयोग :-

  • इसका कुछ दिनों तक नियम पूर्वक सेवन करे 
  • आप देखगे की आपको भूख अधिक लग रही है
  • और खाया पिया भी अच्छे से पच रहा है और जल्दी पच रहा है  
  • पेट के रोग शांत हो रहे है 
  • पुरे शरीर में फेल रही वायु भी की हालत सुधर रही है

मात्रा :-

  • इसको लगभग ५ ग्राम से १० ग्राम तक लेना सही रहता है 
  • इसका सेवन गर्म पानी को ठंडा करने के बाद उसके साथ सुबह और शाम या फिर शाम को न लेकर रात को भी ले सकते है   



अजवाइन की बर्फी के फायदे:-

  • अजवाइन पाचन शक्ति को सुधरने में मदद करती है और भूख को बढाती है
  • अजवाइन की बर्फी स्वादिष्ट के साथ आयुर्वेदिक उपचार भी है जो आपको दिन भर एनर्जेटिक रखती है
भूख नहीं लगना एक सीरियस इशू बन सकता है अगर इस पर ध्यान नहीं दिया जाये अजवाइन की बर्फी एक टेस्टी और इफेक्टिव घरेलु उपाय है जो पाचन शक्ति को सुधरने और भूख बढ़ने में मदद करती है

ध्यान रखने वाली बात 

पौष्टिक भोजन :-

अपने रोजाना के भोजन को हेल्थी रखे, भोजन में सलाद का उपयोग करे,अधिक तला हुआ और बासी भोजन खाने से परहेज करे  

योग और मेडिटेशन :-

योग और मैडिटेशन को अपनी रेगुलर एक्सरसाइज में शामिल करें. प्रणयाम सुबह शाम करने से भी लाभ होगा 

डॉक्टर से सलाह:-

अगर भूख नहीं लगने की समस्या लम्बी चल रही हो तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

समय :-

अपने खाने के समय को भी ध्यान में रख कर भोजन करना चाहिए देर रात को भोजन न करे भोजन करने का सही समय सूर्य उदय और सूर्य अस्त है सुबह भर पेट भोजन व् रात को हल्का भोजन करना चाहिए 

भूख नहीं लगना एक सीरियस इशू बन सकता है अगर इसपर ध्यान नहीं दिया जाये ज़रूरत है की हम अपने लाइफस्टाइल और हेल्थ पर ध्यान दें और समस्या के असली कारण को समझ कर उसका उपाय करें.



***********************************




  1. घरेलु नुस्खे क्या है 
  2. घरेलु व देशी उपचार के बारे में पढ़े
  3. पेट दर्द के लिए घरेलू उपचार
  4. जोड़ों के दर्द की आयुर्वेदिक दवा
  5. मंडूर का सिद्ध योग-एक रामबाण घरेलु उपचार
  6. गेंहू का तेल: सेहत और सुंदरता के लिए एक वरदान
  7. खांसी पर काढ़ा: एक आयुर्वेदिक और घरेलु उपचार
  8. बुखार के लिए घरेलु नुस्खा : एक अद्वितीय घरेलू उपचार
  9. जीरा चूर्ण: एक रामबाण घरेलु उपचार
  10. दस्त रोकने का घरेलू नुस्खा
  11. दाद की लिए घरेलू उपचार
  12. जले स्थान के लिए पारंपरिक मलहम - एक समय-परीक्षित उपचार
  13. सिर दर्द का आयुर्वेदिक उपचार -एक रामबाण इलाज 
  14. पेट की गैस का घरेलु उपचार - रोचक चूर्ण
  15. अस्थमा के लिए घरेलू उपचार - धतूरा एक रामबाण इलाज
  16. पीलिया को दूर करने का आयुर्वेदिक काढ़ा
  17. अस्थमा को सिगरेट से दूर करने का रामबाण इलाज
  18. अजवाइन की बर्फी: भूख को बढ़ने का घरेलु उपाय

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आँखों की समस्याओं का रामबाण इलाज: आयुर्वेदिक उपचार

 आँखों की समस्याओं का रामबाण इलाज: आयुर्वेदिक उपचार  आँखें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो हमें दुनिया को देखने की शक्ति देती हैं...